*👉🏻 अवैध शराब सहित तीन काबू, मुख्यारोपी सगे भाई फरार*
जालंधर,4 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)-थाना लांबड़ा की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन शराब तस्करों को काबू कर 138 बोत्तल अवैध शराब की बरामद की है। लेकिन जिन सगे भाइयों लाभ सिंह और सुखविंदर सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी अठौला से ये लोग शराब खरीदते थे वह फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। जानकारी देते हुए थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की लाभ सिंह और सुखविंदर सिंह दोनों भाई अरुणाचल प्रदेश के मारका वाली शराब को जालंधर में सप्लाई करते हैं। इसी सूचना के आधार पर अलग-अलग टीमों ने नाकाबंदी और छापेमारी कर तीन व्यक्तियों को काबू किया। जिनके पास से 138 बोतल अवैध शराब की बरामद की। लेकिन मुख्य शराब तस्कर सगे भाई पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र मुलख राज निवासी अठौला, मुलख राज पुत्र गुरपाल सिंह निवासी अठौला व हरजिंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी अठौला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर सगे भाइयों की तलाश शुरू कर दी है।




