*👉🏻 सादे कपड़ों में आई क्राइम ब्रांच मोहाली की पुलिस ने अदालत के बाहर से पकड़ा भगौड़ा* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,21 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- सादे कपड़ों में आई पुलिस ने अदालत परिसर के बाहर से एक भगौड़े को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण भारद्वाज पुत्र महेश चंद्र भारद्वाज निवासी गुड़गांव किसी केस के सिलसिले में जालंधर अदालत में आया हुआ था। अरुण भारद्वाज पहले भी कई मामलों में भगौड़ा चल रहा है। अरुण भारद्वाज के अदालत में आने की सूचना क्राइम ब्रांच मोहाली को पहले से ही थी। इसी सूचना के आधार पर वह ट्रैप लगाकर अदालत परिसर के बाहर खड़े हुए थे।
जैसे ही अरुण भारद्वाज अदालत परिसर के बाहर पहुंचा तो सादे कपड़ों में आई क्राइम ब्रांच मोहाली की टीम ने उसे काबू कर लिया। पुलिस द्वारा अरुण भारद्वाज को काबू करते ही वहां पर हंगामा हो गया और भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को एकत्रित होता देख सादे कपड़ों में आए इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि वह मोहाली फेस-1 क्राइम ब्रांच से आए हैं और उनके पास अरुण भारद्वाज के नाम का अरेस्ट वारंट भी है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि अरुण भारद्वाज किसी मामले में भगौड़ा है और इसकी सूचना मिलते ही आज इसे गिरफ्तार करने के लिए हमने ट्रैप लगाया था। पुलिसकर्मी अरुण भारद्वाज को गिरफ्तार कर अपने साथ मोहाली क्राइम ब्रांच में ले गए हैं।



