*👉🏻 तेज रफ्तार ऑडी में जा रही दो युवतियों ने कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत* *👉🏻 टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार 30 फीट उछलकर एक मकान की छत पर जा गिरा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जयपुर, 06 नवंबर 2020-(एच.ई डेस्क)- जयपुर के सोडाला में तेज रफ्तार ऑडी कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक 30 फीट ऊपर उछल कर एक मकान की छत पर जा गिरा। जिस कारण उसकी मौके पर ही जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 100 की स्पीड से ऊपर आ रही एक ऑडी कार ने सोडाला की एलिवेटेड रोड पर एक बाइक पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी।
जिसके बाद गाड़ी एक खंभे से टकरा गई। टक्कर लगने के कारण बाइक सवार युवक जो कि कांस्टेबल की भर्ती के लिए परीक्षा देने के लिए जा रहा था वह एक मकान की छत पर जा गिरा। जिसके बाद गाड़ी एक खंबे से टकराई और खंबा भी टूटकर कई फीट दूर जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने ऑडी कार में सवार दो युवतियों को काबू कर लिया और पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। पुलिस ने दोनों युवतियों को काबू कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।




