*👉🏻 कुछ साल पहले सेंट्रल टाउन के साथ लगते रियाज़पुरा इलाके में हुए ब्लास्ट के आरोपी का अवैध पटाखों से भरा गोदाम हुआ ज़ब्त* *👉🏻 पुलिस ने गोदाम मालिक गुरदीप गोरा को किया गिरफ्तार* *👉🏻 पढ़े पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 05 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर तीन के अंतर्गत पड़ते प्रताप बाग नजदीक एक गोदाम से भारी तादात में पटाखे बरामद हुए हैं। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर तीन के प्रभारी एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रताप बाग के नजदीक एक व्यक्ति ने अवैध रूप से पटाखों का गोदाम बनाया हुआ है।
इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने पुलिस पार्टी सहित उक्त जगह पर छापेमारी कर भारी तादात में पटाखों का जखीरा बरामद किया है। मुकेश कुमार ने बताया कि यह गोदाम गुरदीप सिंह उर्फ गोरा नामक व्यक्ति का है। जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि गुरदीप सिंह गोरा वही व्यक्ति है जिसके निवास स्थान रियाज़पुरा में कुछ साल पहले अवैध रूप से तैयार किए जा रहे पटाखों के कारण ब्लास्ट हुआ था।
जिसमें एक युवती और एक युवक की मौत भी हो गई थी। इसी मामले में गुरदीप गोरा पर मामला दर्ज कर लिया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरदीप गोरा पूरा साल पटाखे तैयार करवाता है और दिवाली के नजदीक उनका कारोबार करता है। आज भी जो गोदाम पकड़ा गया है वह अवैध पटाखों से भरा हुआ था। पुलिस ने गुरदीप को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।