👉🏻 कपूरथला सिविल अस्पताल के सरकारी डॉक्टर ने अपनी निजी लैब में किया डोप टेस्ट
डोप टेस्ट की किट 5 महीने पहले ही हो चुकी थी एक्सपायर
👉🏻 ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट के अध्यक्ष ने किया डॉक्टर का स्टिंग ऑपरेशन, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
कपूरथला, 07 अप्रैल 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्टशन फ्रंट (रजि.)के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कपूरथला के सिविल अस्पताल में सरकारी नौकरी पर तैनात डॉ.परितोष गर्ग का स्टिंग कर उन्हें बेनकाब किया है।
इस मामले में राजीव शर्मा ने डीसी कपूरथला और एसएसपी कपूरथला को लिखित शिकायत देकर डॉ परितोष गर्ग को सरकारी नौकरी से बर्खास्त कर मामला दर्ज करने की मांग की है। इस मामले में राजीव शर्मा ने बताया कि डॉ. परितोष गर्ग कपूरथला सिविल अस्पताल में सरकारी नौकरी पर तैनात है। उन्हें पता चला था
कि डॉ परितोष गर्ग सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान अपना टेस्ट कराने आने वाले गरीब मरीजों को अपनी प्राइवेट लेबोटरी में ले जाकर ड्यूटी के दौरान ही टेस्ट करते है। पंजाब सरकार द्वारा आर्म्स लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण के लिये डोप टेस्ट करवाना जरूरी किया गया है। ऐसे लोगों से ज्यादा रुपए लेकर नेगेटिव रिपोर्ट भी देते है। इस तरह की जानकारी पता लगने पर राजीव शर्मा ने डॉ परितोष गर्ग का स्टिंग करने का सोचा। आज तारीख 7/05/2021 को दिन के करीब 2/2:30 बजे डॉ. परितोष गर्ग सरकारी ड्यूटी के दौरान ही अपनी निजी लैब पर आकर कई मरीजों की जाँच करने में लगे थे। लोगों के अलग-अलग तरह के टेस्ट कर मोटी कमाई करते हैं जबकि सरकारी नौकरी के दौरान कोई भी डॉ अपना निजी क्लीनिक,
हॉस्पिटल और लेबोरेटरी नही चला सकता है। इसी का खुलासा करने के लिए राजीव शर्मा सिविल अस्पताल के बाहर ही स्थित गर्ग लैब में गए जहां पर उन्होंने डॉ. परितोष गर्ग से अपना डोप टेस्ट करवाने की बात कही। डॉ. गर्ग ने डोप टेस्ट करने के ऐवज में 900/- रुपये लिए और राजीव शर्मा का डोप टेस्ट कर दिया। डॉ गर्ग ने जिस किट से डोप टेस्ट किया वह करीब 6 महीने पहले ही एक्सपायर हो चुकी थी। किट पर उस की एक्सपायरी डेट अंकित थी। जब राजीव शर्मा ने डोप टेस्ट का सर्टिफिकेट और 900/- की रसीद मांगी तो डॉ. परितोष गर्ग ने कहा कि वह इस टेस्ट की रसीद नहीं देंगे क्योंकि यह टेस्ट निजी लैब से नहीं किया जा सकता। डोप टेस्ट सिर्फ सिविल अस्पताल से करवाया ही मान्य होता है। सरकार इसकी अनुमति नहीं देती कि कोई निजी लैब डोप टेस्ट करे। इसीलिए ना ही वह इसका सर्टिफिकेट देंगे और ना ही ली गई ₹900 की रसीद देंगे। इस पूरे प्रकरण की वीडियो राजीव शर्मा ने बना ली और एसएसपी कपूरथला और डीसी कपूरथला को इसकी लिखित शिकायत दे दी। राजीव शर्मा ने कहा कि वह डॉ. परितोष गर्ग के खिलाफ वीडियो सहित लिखित शिकायत मुख्यमंत्री पंजाब, हेल्थमंत्री पंजाब सहित चीफ जस्टिस पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट और चीफ सेक्रेटरी पंजाब को लिखित शिकायत कल भेजेंगे। अब देखना यह है कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

