*👉🏻 कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस की घोषित, कांग्रेस से दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को भेजा पत्र* *👉🏻 सिद्धू पर फिर से बोला हमला, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
02 नवंबर 2021- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम पंजाब लोग कांग्रेस रखा है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है। जिसके लिए उन्होंने कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी को पत्र भी भेजा है। पार्टी के नाम की घोषणा कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू पर हमला बोला है। कैप्टन ने एक बार फिर से कहा है कि कांग्रेस ने सिद्धू को प्रधान बना कर गलती की है। सिद्धू को प्रधान बना कर पार्टी जरूर पछताएगी।
