*👉🏻 जगदंबे रबड़ फैक्ट्री में लगी आग, दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी*
जालंधर,31 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- थाना डिवीजन नंबर आठ के अंतर्गत आते अशोक विहार मे स्थित जगदंबे रबड़ नामक फैक्ट्री में रात 8:30 और 9:00 बजे के दरमियान आग लग गई। आग लगने की
सूचना फैक्ट्री मालिक जगजीत राय सोई ने तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझानी शुरू की। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में धागा और प्लास्टिक के पटे बनाए जाते हैं। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था। जिस कारण नुकसान का पता नहीं चल पाया है।
