कार में बैठे पहलवान की बेरहमी से हत्या,चार लोगों ने चलाई ताबड़ तोड़ गोलिया
पुणे: पुणे के खेड़ तालुका में बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। खेड के शेल पिंपलगांव में एक व्यस्त चौक पर गुरुवार रात 37 वर्षीय पहलवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान शेल पिंपलगांव निवासी नागेश कराले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है जिसकी मदद से पुलिस आगे की जांच में जुटी है और आरोपियों को तलाशने के प्रयास कर रही है।
पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, 23 दिसंबर को पुणे जिले के चाकन इलाके में 37 वर्षीय पहलवान नागेश कराले की चार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में जांच जारी है।
घटना गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई है। घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि जैसे ही कराले अपनी कार में बैठे हैं और हमलावर एक कार में वहां पहुंच गए। उन्होंने एक-एक कर चारों दिशाओं से कई राउंड फायरिंग की।
घटना में काराले गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चाकन के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच कर हमलावरों का पता लगाने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
