*👉🏻 विद्यार्थियों की जान को जोखिम में डालने की तैयारी कर रही पंजाब सरकार, पांचवी दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए नई डेट शीट जारी* *👉🏻 पंजाब में रोजाना बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, शिक्षा विभाग बच्चों की जान को जोखिम में डालकर कर रहा परीक्षाओं की तैयारी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 09 अप्रैल 2020-(एच.ई)- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते लोगों की जान बचाने के लिए पंजाब में कर्फ्यू लगाया हुआ है।
जिस कारण पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था ताकि किसी बच्चे का जानी नुकसान ना हो सके। पंजाब में कोरोना वायरस के कारण रोजाना ही कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती बढ़ रही है और साथ ही कई लोगों की इस बीमारी के कारण जान भी जा चुकी है।
वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार अब विद्यार्थियों की जान को जोखिम में डालने की तैयारी कर रहा है। शिक्षा विभाग ने पांचवी, दसवीं और बारहवीं की जिन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था उन कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए अब नई डेट शीट भी जारी कर दी है। पंजाब सरकार के इस फैसले ने स्कूली विद्यार्थियों के अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। अब पंजाब सरकार इस कठिन वक़्त में बच्चों की परीक्षाएं लेती है और इस दौरान अगर कोई विद्यार्थी कोरोना संक्रमित हो जाता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। अगर इस बीमारी की चपेट में आने के कारण किसी विद्यार्थी की जान चली जाती है तो उसकी जिम्मेवार पंजाब सरकार होगी? पंजाब सरकार के इस फैसले ने अभिभावकों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।