*👉🏻 नशीले कैप्सूलों सहित महिला काबू*
जालंधर,8 अक्तूबर-(भल्ला)- थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने 4752 नशीले कैप्सूलों सहित एक महिला को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बरजिंदर सिंह ने ने बताया कि एसआई निर्लेप सिंह, एस आई लखवंत कौर पुलिस पार्टी सहित देओल नगर के नजदीक मौजूद थे। तभी देओल नगर की तरफ से एक महिला पैदल आ रही थी, जिसके हाथ में एक लिफाफा पकड़ा हुआ था। महिला पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गई और लिफाफा फेंक कर वापस मुड़ने लगी। तभी पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर लिफाफे की जांच की तो उसमें से 4752 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रूपा रानी पत्नी बालक पासवान निवासी भार्गव कैंप बताया। पुलिस ने आरोपी महिला पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
