दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की नीली कार चोरी, पुलिस तलाश में जुटी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चर्चित नीली कार चोरी हो गई।कार दिल्ली सचिवालय के सामने खड़ी थी, जहां से उसे चोरी कर लिया गया। केजरीवाल इसे आम आदमी कार कहते थे. पुलिस अब कार की तलाश कर रही है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीली वैगनार कार गुरुवार को दिल्ली सचिवालय की पार्किंग से चोरी हो गई। यह कार केजरीवाल की पहचान कराती थी। दोपहर के वक्त करीब दो बजे केजरीवाल के करीबी पार्किंग में गए तो वहां से कार गायब थी। उन्होंने कार को आस-पास तलाश किया, मगर कार का कुछ पता नहीं चला। सचिवालय के बाहर भी कार की तलाश की गई।लेकिन कार नहीं मिली तब जाकर कार चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।