*👉🏻 सीआईए ने हेरोइन सहित दो को पकड़ा*
जालंधर,23 मई-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टॉफ ने दो व्यक्तियों को हेरोइन सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए स्टाफ के प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि एएसआई जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ आदर्श नगर नजदीक गश्त पर थे। तभी उन्होंने पैदल आ रहे दो युवकों को शक होने पर रुकने का इशारा किया जो कि पुलिस पार्टी को देख वापस भागने लगे। पुलिस पार्टी ने युवकों को काबू कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र बलवीर सिंह निवासी रईया व साहिल सहदेव उर्फ शालू पुत्र सतीश कुमार निवासी गीता कॉलोनी के रूप में हुई है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।
