*👉🏻 एएसआई रमेश कुमार की छाती में लगी गोली, जोशी अस्पताल में उपचाराधीन* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,26 सितंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते देओल नगर में स्थित एक कोठी में से दोपहर बाद गोली चलने की आवाज आई।
जिसके बाद उक्त कोठी में चीख-पुकार मच गई। आस-पड़ोस के लोगों ने कोठी में जाकर देखा तो वहां पर एएसआई रमेश कुमार पुत्र चुन्नीलाल घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे तुरंत ही इलाज के लिए जोशी अस्पताल लेकर जाया गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप के प्रभारी सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
सुखदेव सिंह ने बताया कि एएसआई रमेश कुमार किसी आरएसएस नेता की सुरक्षा में तैनात था। गोली रमेश कुमार ने खुद चलाई है या रिवाल्वर को साफ करते हुए गोली चली है इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं डॉक्टर घायल रमेश कुमार को बचाने में जुटे हुए थे।