👉🏻 नवजोत सिद्धू ने पिता की मौत के बाद मां को घर से निकाला, रुपयों की खातिर रिश्ते किए खत्म, कांग्रेस प्रधान की बड़ी बहन ने लगाए आरोप
👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अमेरिका में रहने वाली एक महिला डाक्टर ने बड़ा दावा किया है। महिला डा. सुमनजोत कौर ने कहा कि वह पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी बहन हैं।
सुमनजोत ने सिद्धू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि वह आज लोगों से मदद मांगने आई हैं। सुमनजोत कौर ने कहा कि वह नवजोत सिंह सिद्धू से 13 वर्ष बड़ी हैं। वर्ष 2013 में सिद्धू ने लोगों के बीच यह बात फैला दी कि उसकी (सुमनजोत) मौत हो चुकी है। सुमनजोत ने कहा कि भाई सिद्धू कहता है कि उसकी बहन विधवा थी और होशियारपुर रहती थी, जिसकी एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
