*👉🏻 कांग्रेस को लगा एक और झटका* *👉🏻 हार्दिक पटेल ने भी छोड़ा कांग्रेस का हाथ, तीन साल में ही कांग्रेस को कहा अलविदा, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
नई दिल्ली, 18 मई 2022- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ के बाद अब तेज तर्रार युवा नेता हार्दिक पटेल ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है।
3 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया। गुजरात में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं लेकिन इससे पहले ही हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर उसे करारा झटका दिया है। सूत्रों के अनुसार हार्दिक पटेल कुछ हफ्तों में भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हार्दिक पटेल कांग्रेस आलाकमान को अपनी मांगों को लेकर कई बार बोल चुके थे लेकिन उन पर कोई विचार नहीं किया गया। दूसरी तरफ हार्दिक पटेल ने गुजरात की लीडरशिप पर भी आरोप लगाए हैं कि उन्होंने हार्दिक का राजनीतिक कैरियर खत्म करने की पूरी कोशिश की है। कुछ ही दिनों में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और अब युवा नेता द्वारा पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को करारे झटके लगे हैं।
