*👉🏻 77700 तिरंगे फहरा कर बिहार की जनता ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड* *👉🏻 गृह मंत्री अमित शाह ने कहा लोगों में राष्ट्रभक्ति देखकर निशब्द हूं, पढ़े पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
पटना, 23 अप्रैल 2022-(एच.ई)-भारत के गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बिहार की जनता ने 77,700 तिरंगे से हराकर पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड भोजपुर के जगदीशपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के अवसर पर बनाया गया।
इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था जिसे आज बिहार की जनता ने तोड़ दिया। इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे और उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय के जयघोष से की। इस कार्यक्रम में 5 मिनट तक तिरंगा फहराया गया। अमित शाह ने कहा कि जगदीशपुर युग पुरुषों की धरती है। संबोधन में अमित शाह ने कहा कि जब वह हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे थे तो दूर-दूर तक उन्हें तिरंगे ही दिखाई दे रहे थे।
अब भी कार्यक्रम स्थल के इलावा सड़क पर खड़े लोगों द्वारा वंदे मातरम और भारत माता की जय के जय घोष किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह 58 सालों से कितने ही कार्यक्रम और चुनावी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं लेकिन यहां की जनता में राष्ट्रभक्ति देखकर वह निशब्द है।


