*👉🏻 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी माता के जन्मदिन पर उनके पैर धोकर लिया आशीर्वाद* *👉🏻 21 हज़ार करोड़ रुपए की लागत से शुरू होने वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, पढ़े पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
वडोदरा, 18 जून 2022- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी हीराबेन आज 100वें साल में प्रवेश कर गई। अपनी मां से मिलने के लिए प्रधानमंत्री उनके गृह निवास पर पहुंचे।
प्रधानमंत्री ने अपनी माता के पैर दोए और उसी पानी को अपनी आंखों पर लगाकर अपनी मां का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने अपनी मां को शाल ओढ़ाया और घर में बने मंदिर में पूजा अर्चना की। मां हीराबेन ने अपने बेटे नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया और उनका मुंह मीठा करवाया।
प्रधानमंत्री द्वारा अपनी माता के साथ बिताए हुए इन पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और लोग भी प्रधानमंत्री मोदी का अपनी मां के प्रति सम्मान और स्नेह देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी वडोदरा रवाना होने के बाद वहां पर “गुजरात गौरव अभियान” की शुरुआत करेंगे। जिसके तहत 21,000 करोड रुपए की लागत से शुरू होने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

