*👉🏻 पन्नू, हरमीत सिंह, परमजीत पम्मा समेत 16 खालिस्तानी आंतकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करना NIA का सराहनीय कार्य: ईशान्त शर्मा* *👉🏻 नपुंसको की तरह पीठ पर वार करके चूहों की तरह दुम दबाकर भागने वाले डरपोक खालिस्तानी आंतकियों में हिम्मत है तो छाती पर करें वार: ईशान्त शर्मा* *👉🏻 निशांत शर्मा का अगर बाल भी बांका हुआ तो भयानक अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे पन्नू, पम्मा, हवारा, राजोआना जैसे खालिस्तानी आंतकी : ईशान्त शर्मा* *👉🏻 पन्नू,पम्मा, निज्जर, दाऊद जैसे खालिस्तानी आंतकियों को भारत लाकर फांसी पर लटकाए सरकार, भारत लाने का सारा खर्च उठाएगी शिव सेना हिंद: विक्की शर्मा* *👉🏻 खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालन्धर, 16 दिसंबर 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-शिव सेना हिंद की एक विशेष बैठक जालंधर में आयोजित की गई। इस मौके शिव सेना हिंद के यूथ विंग और एंटी खालिस्तान फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशान्त शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके ईशान्त शर्मा ने NIA की सराहना करते हुए कहा कि हमें NIA पर गर्व है जिन्होंने भारत में प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस संगठन के गुरपतवंत सिंह पन्नू, हरमीत सिंह, परमजीत सिंह पम्मा समेत 16 खालिस्तानी आंतकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की हैं। इन पर भारत के खिलाफ साजिश रचने और जनमत संग्रह करने के आरोप है। ईशांत शर्मा ने कहा कि गैंगस्टर सुख भिखारीवाल के इशारों पर तरनतारन में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की हत्या करने वाले खालिस्तानी आंतकी गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह ने हाल ही में दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद खुलासा किया है कि खालिस्तान संगठनों का अगला टारगेट हिन्दू नेता निशांत शर्मा है । ईशान्त शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि निशांत शर्मा का अगर बाल भी बांका हुआ तो पन्नू, पम्मा, हवारा, राजोआना जैसे सभी खालिस्तानी आंतकियों व गैंगस्टरों को इस के भयानक अंजाम भुगतने पड़ेंगे। शर्मा ने कहा कि अगर हिम्मत है तो निशांत शर्मा से पहले मेरे साथ या शिव सेना हिंद के किसी भी नेता से आमने-सामने आकर टक्कर ले कर दिखाए। शिव सैनिक ऐसे गद्दार खालिस्तानियों को लाशों में तब्दील कर के रख देंगे। शर्मा ने कहा कि हथियारों के दम पर बहादुरी दिखाने वाले आंतकियों मैदान में आकर दो-दो हाथ करो। हम पन्नू जैसे सभी आंतकियों को मिट्टी में खाक कर के रख देंगे। शर्मा ने कहा कि नपुंसकों की तरह पीठ पर वार करके चूहों की तरह दुम दबा कर भागने वाले डरपोक खालिस्तानी आंतकियों में हिम्मत है तो छाती पर वार कर के दिखाए। शर्मा ने कहा कि निशांत शर्मा वो बब्बर शेर है जिस ने पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे हवारा को कोर्ट में थप्पड़ जड़ा था और उस की गूंज अभी तक राजोआना, पन्नू, पम्मा जैसे आंतकियों के कानों में गूंज रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि विदेश में बैठे सिख फॉर जस्टिस के आंतकियों, गैंगस्टर सुख भिखारीवाल जैसे देश के गद्दारों को इन्हीं के ठिकानों पर घुस कर मौत के घाट उतारा जाए, नही तो इन गद्दारों को पकड़ कर जल्द से जल्द भारत लाकर फांसी पर लटकाया जाए। इस मौके पर विक्की शर्मा ने कहा कि इन गद्दारों को भारत लाने में सरकार का जो भी खर्चा आएगा वो शिव सेना हिंद उठाने के लिए तैयार है।