चोरी के इरादे से घर में घुसा, पर क्या कर बैठा…

भोपाल। ज्यादातर गुनहगार की एक कहानी होती है। कोई समाज द्वारा दिए गए ठोकर से गुनहगार बनता है तो कोई बदले की भावना के चलते ऐसा काम करता हैं। लेकिन हाल ही मे जो मामला सामने आया है वो हैरान कर देने वाला है। बता दे कि पिछले काफी दिनों से भोपाल में चोरी की घटनाएं बढ गई है। इन वारदातों को अंजाम देने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लेकिन इस घटना को अंजाम देने वालों की कहानी किसी फिल्मी स्टाइल की तरह है। आपको जानकर हैरानी होगी की चोरी के इरादे से मुकेश ठाकुर (34) एक दिन दिलकुशा में रेहाना (33) नाम की मालकिन के घर घुस गया। रेहाना सो रही थी। उसे सोते देखकर वह उस पर फिदा हो गया। वह बगैर चोरी किए उल्टे पांव लौट आया। फिर क्या था प्यार में पागल ठाकुर ने दो दिन बाद अपने दिल की बात रिहाना को जाकर बता दी।
इतना ही नही यह सारी बाते सुनकर मालकिन भी उसकी बात से इम्प्रेस हो गई और उसे हां कह दी। उसके बाद दोनों ने मिलकर करीब दो दर्जन वारदाताओं को अंजाम दिया। पुलिस ने जांच में पाया की रेहाना चोरी के माल को ठिकाने लगाती थी। इनकी करतूत से पर्दा एक दिन जब ठाकुर एक्टिवा स्कूटर पर कहीं जा रहा था तो पुलिस ने उससे कागजात मांगे। कागजात मांगने पर ठाकुर आनाकानी करने लगा। जिसके बाद पुलिस को उसपर शक हुआ।
जिसके पास पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताश की। पूछताछ में मुकेश ने कबूल किया उन्होंने करीब दो दर्जन वारदाताओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने ठाकुर के साथ कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया है जो चोरी में इनका साथ दिया करते थे। उनके पास एक्टिवा स्कूटर, दो लेपटॉप, दो एलईडी टीवी और एक डिजिटल कैमरे के साथ ही सोने एवं चांदी के गहने भी बरामद किए। बहरहाल पुलिस गिरफ्तार सभी से पूछताछ कर यह पता लगा रही है की इन लोगो ने और कहा-कहा चोरियों को अंजाम दिया है।
