सैर के के बाद घर आ रहे शख्स की बीच सडक़ पर गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

समय पर ब्याज देने के बाद भी करता था मारपीट और उसकी पत्नी को कहता था अपशब्द इससे तंग आकर युवक ने गोली मारकर कर हरीश की बीच सडक़ पर हत्या कर दी। मामला जीटीबी एंक्लेव इलाके का है जहां नर्सरी पार्क से मॉर्निंग वॉक के बाद घर आ रहे शख्स की बीच सडक़ पर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जनता फ्लैट्स निवासी हरीश भाटी उर्फ हर्षित भाटी उर्फ सोनू छिछोरा है। आरोपी ने गोली इतनी नजदीक से मारी की सोनू का भेजा बाहर आ गया। वारदात के बाद आरोपी पैदल ही फरार हो गया। घायल हालत में सोनू की पत्नी रिक्शे में डालकर जीटीबी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। वारदात के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने आरोपी गगन जैन को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने हरीश के 40000 रुपये उधार लिए थे। वह उससे ब्याज के 4000 रुपये हर माह लेता था। इसके बाद वह शराब पीकर उसके साथ मारपीट व उसकी पत्नी को भी अपशब्द कहता था। उसी का बदला लेने के लिए उसने हरीश की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
शाहदरा जिला डीसीपी आर. सत्य सुंदरम ने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक फाइनेंस का कारोबार करता है और पैसे उधार देता था। वह पहले भी 10 से अधिक मामलों में शामिल रहा है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। आरोपी की पहचान गगन जैन निवासी जनता फ्लैट जीटीबी एन्क्लेव के रूप में हुई है। वह पहले से 4 मामलों शामिल है। उसके घर में ताला लगा मिला है। उसकी पत्नी और 2 बच्चे हैं। उसका फोन स्विच ऑफ है। मृतक और आरोपी दोनों एक दूसरे को जानते हैं। कई टीमों का गठन किया गया और सूत्रों को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी गगन जैन को धर दबोचा। मुताबिक मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर का रहने वाला हरीश भाटी परिवार के साथ जनता फ्लैट्स में रहता था। उसके परिवार में पत्नी और दो भाई हर्ष विहार की बैंक कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोनू का प्रॉपर्टी और ब्याज पर रकम देने का काम करता था। वारदात के समय मृतक से बात कर रहे चश्मदीद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और हरीश जनता फ्लैट्स के नर्सरी पार्क से मॉर्निंग वॉक के बाद सडक़ पर आ गए थे। सोनू की बुलट बाइक नंद नगरी बस टर्मिनल की तरफ से एंट्री वाले रोड पर खड़ी थी, जिस पर बैठकर वह चश्मदीद से बात कर रहा था। सुबह लगभग 9 बजे आरोपी भागता आया और हरीश के सिर पर पीछे से गोली मार दी।
फायरिंग होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कारोबारी दुकानें बंद करके चले गए। गोली लगने से हरीश का भेजा बाहर आ गया और वहां काफी खून बह गया। आरोपी पैदल ही भाग गया। लगभग आधे घंटे तक सोनू वहीं तड़पता रहा। किसी ने मृतक की पत्नी को वारदात की सूचना दी। उसके आने जो आने के बाद आसपास के लोगों की मदद से रिक्शे में डालकर सोनू को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

