रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूल बस और ट्रेन की टक्कर,13 बच्चों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गुरुवार सुबह एक भयानक हादसा हो गया। जहां दुदही रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूल वैन और ट्रेन की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस डिवाइन पब्लिक स्कूल की थी। इस भयानक हादसे में बस में बैठे 13 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार यह भयानक हादसा उस समय हुआ जब सुबह डिवाइन पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान विशुनपुरा थाने के दुदही रेलवे क्रासिंग के पास थावे-बढनी पैसेंजर से उसकी टक्कर हो गई। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि स्कूल बस में लगभग 25 बच्चे सवार थे।


