👉🏻 पंजाब के हालातों को देखते हुए पुलिस कमिश्नर जालंधर ने पुलिस लाइन में की साजो सामान की इंस्पेक्शन
👉🏻 पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने पुलिस लाइन में जवानों को अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से करने के दिए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर, 24 फरवरी 2023-(प्रदीप भल्ला)- बीते दिन अजनाला थाना में हुई घटना को देखते हुए जालंधर में पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने पुलिस लाइन में पहुंच कर वहां पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए और साथ ही कहा कि वह अपनी ड्यूटी दौरान पूरी दलेरी से काम करें।
उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह किसी भी परिस्थिति में पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाए पूरा डिपार्टमेंट सभी मुलाजिमों के साथ खड़ा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस मुलाजिमों की सुरक्षा के लिए रखे गए साजो सामान का निरीक्षण किया और पंजाब के हालातों के बारे में चर्चा की। कल अजनाला में हुई घटना में पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाते हुए घायल हुए होमगार्ड जवान सुरजीत सिंह को प्रशंसा पत्र दिया गया।
गौरतलब है कि अजनाला थाना की घटना के बाद पंजाब पुलिस की किरकिरी हुई है। जिसके बाद पंजाब पुलिस अपने जवानों को हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दे रही है और उनका मनोबल बढ़ा रही है।



