*👉🏻 अमृतसर की तरफ जाने वाले यात्रीगण कृप्या ध्यान दें…..* *👉🏻 अमृतसर की तरफ जाने वाली गाड़ी…?* *👉🏻 पूरी खबर पढ़ें www.headlineexpress.in पर*

जालंधर,19 जुलाई-(ज्ञान सिंह)-अमृतसर की तरफ जाने वाले यात्रीगण कृप्या ध्यान दें….ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर यह पक्तियां अक्सर सुनाई देती है और आज अगर आप अमृतसर की तरफ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने वाले हैं तो फिर से आपको ये पक्तियां सुनाई देगी लेकिन इस बार ट्रेन देरी से आने के बारे में नहीं बल्कि ट्रेन कैंसिल के बारे में बताया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रैक रिपेयर के कारण अमृतसर जाने वाली पैसेंजर और कुछ अन्य ट्रेनें कैंसिल कर दी गई है। इस लिए अगर आप अमृतसर की तरफ जाना चाहते है तो बस या किसी अन्य ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
