*👉🏻 महिला टीचर से लूट*
जालंधर,10 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)-लाडोवाली रोड पर एक्टिवा सवार महिला का पर्स झपट बाइक सवार लुटेरा फरार हो गया। जानकारी देते हुए पीड़ित महिला रजनी गुप्ता पत्नी सुरेश गुप्ता निवासी रोज़ पार्क ने बताया कि वह टीचर है और पेपर चेक करने के लिए कैंट के केंद्रीय विद्यालय गई थी। दोपहर 2 बजे के बाद वह वापिस लौट रही थी कि जैसे ही लाडोवाली रोड पर स्थित एसएसपी कार्यलय के सामने पहुंची तो एक बाइक सवार युवक आया और उसके एक्टिवा के आगे रखा पर्स झपट फरार हो गया। पर्स में 4 हज़ार रुपये,एक मोबाइल और एक जोड़ी सोने के टॉप्स भी थे। घटना की सूचना थाना बारादरी की पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।


