Open AI का बड़ा दावा- इजरायली कंपनी ने की लोकसभा चुनाव पर असर डालने की कोशिश,

लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून आएंगे। इससे पहले 1 जून को एक्जिट पोल के नतीजे आएंगे। जिसमें चुनावी सर्वे के आंकड़े जारी किए जाएंगे। इस बीच OpenAI ने बड़ा दावा किया है, जिसमें कहा गया है कि इजरायल बेस्ड एक कंपनी ने आईएनडीएआई पर फोकस करते हुए कई टिप्पणियां की। ओपनएआई की ओर से कहा गया कि विदेशी कंपनी ने आईएनडीआईए की सिर्फ प्रशंसा ही नहीं बल्कि बीजेपी की आलोचना भी की। OpenAI ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव का प्रभावित करने वाली कंपनी को इजरायल की एक पॉलिटिकल कैंपेन मैनेजमेंट फर्म STOIC द्वारा संचालित किया जा रहा था। लोकसभा चुनाव 2024 संसदीय क्षेत्र | प्रत्याशी | चुनाव तिथियां रिपोर्ट में इसी कैंपेन का जिक्र करते कहा गया कि विदेशी कंपनी ने AI का इस्तेमाल कर जनता की राय में हेरफेर करने या राजनीतिक परिणामों को प्रभावित करने के लिए किया। OpenAI ने दावा किया कि मई की शुरुआत में इसने (नेटवर्क ने) अंग्रेजी के कॉन्टेंट के साथ भारत में अपनी ऑडियंस को टारगेट करना शुरू कर दिया था। मेटा की रिपोर्ट में बताया गया कि कैसे नेटवर्क ने सामग्री पोस्ट करने करने के लिए अन्य सोशल मीडिया ग्रुप के सात मैनेज किया गया। इसके अलावा फोटो एडिटिंग के दौरान भी काफी हेर फेर किया गया।




