*👉🏻 मोदी ने किया विरोधी पार्टियों का सूपड़ा साफ* *👉🏻 जगह-जगह लोगों ने मनाया जश्न, लड्डू खिला एक दूसरे का करवाया मुंह मीठा* *👉🏻 पढ़ें खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर👇🏻*
जालंधर,23 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)-पूरे देश में लोकसभा चुनावों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जिनमें प्रधानमंत्री मोदी की लहर के कारण बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों ने विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया है।
पंजाब में हालांकि कांग्रेस का बोलबाला रहा, लेकिन पूरे देश में जनता ने प्रधानमंत्री को सर आंखों पर बिठाया है। भाजपा को भारी बहुमत मिलने के बाद महानगर में जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया और
कई जगहों पर भाजपा की जीत की खुशी मनाने के लिए केक काटे गए। भारतीय जनता पार्टी के विजयी होने पर बस्ती नौ में स्थित सिल्वर स्पोर्ट्स में लोगों ने केक काटा और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर मोहित चुघ, मुल्ख राज चुघ, अशोक कुमार अरोड़ा, संजीव जोशी, प्रदीप कुमार, अरुण काजला, कपिल शर्मा व अन्य शहरवासी उपस्थित थे।
भाजपा के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी, चूनी लाल भगत, महिंद्र भगत, अनिल सच्चर, रमेश शर्मा ने भाजपा को पूर्ण समर्थन देने के लिए देशवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गरीब जनता के लिए किए हुए कार्यों को देखते हुए ही विजयी रथ पर बिठाया है। भाजपा के विजयी होने के जश्न का दौर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चलता रहा।