नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, एक दर्जन लोगों की मौत
राजस्थान के सवाईमाधोपुर में यात्रियों से भरी बस बनास नदी में गिर जाने से एक दर्जन लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। वहीं कई लोगों घायल भी हो गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार हादसा आज सुबह हुआ।
जब यात्रियों से भरी यह बस बनास नदी के पुल की रेलिंग तोड़ती हुए नदी में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और राहत बचाव के काम जारी है।
नदी की गहराई अधिक होने व सर्दी के कारण राहत बचाव के काम में अड़चनें आ रही है। हादसे की सूचना के बाद जयपुर से भी राहत बचाव की टीमों की मौके पर भेजा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए है।


