*👉🏻 फैक्ट्री में धमाका 2 की मौत, 6 घायल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर 👇🏻*
खरोड़ी,29 मई 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-बीती देर रात गांव खिरोड़ी में स्थित टीवाना फीड फैक्ट्री में अचानक हुए धमाके से 2 मजदूरों के मारे जाने और 5 से ज्यादा मजदूरों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के मुताबिक बीती देर रात टीवाना फीड फैक्ट्री में लगी
गैस भट्टी में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने के कारण नाइट शिफ्ट में काम कर रहे मजदूर घायल हो गए। जिनमें से दो कि मौत हो गई। मृतकों में से एक की पहचान हरप्रीत कौर पत्नी जगदीप सिंह के रूप में हुई है। घायलों को
चंडीगढ़ के 32 सेक्टर में स्थित अस्पताल व पीजीआई में दाखिल करवाया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
