*👉🏻 अलग-अलग मामलों में तीन काबू*
जालंधर,28 अप्रैल-(ज्ञान सिंह)- थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि महिला एसआई प्रभजोत कौर पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे। संत ब्रास फैक्टरी के पास एक व्यक्ति खड़ा था जो पुलिस पार्टी को देख घबरा गया और भागने लगा। महिला एसआई प्रभजोत कौर ने पुलिस पार्टी के साथ उसे काबू किया और तलाशी ली। जिसके पास से 40 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम दीपक उर्फ सागा पुत्र सागर निवासी अजीत नगर बताया। आरोपी पर पहले भी थाना रामा मंडी में एनडीपीएस का मामला दर्ज है।
इसी प्रकार एएसआई रमेश कुमार को सूचना मिली कि लवली पुत्र जस्सा सिंह निवासी गुरु नानक नगर, सूरज पुत्र वीरेंद्र गुप्ता निवासी शीतल नगर व जे के कुमार पुत्र अवलिंद्र प्रसाद निवासी मकसूदां यूपी से देसी पिस्तौल लेकर आए हैं। वह किसी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर एएसआई रमेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए सूरज और जेके कुमार को नागरा रोड मकसूदां से गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनका तीसरा साथी लवली फरार हो गया। आरोपियों पर मामला दर्ज कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।




