*👉🏻 चोरों के हौसले बुलंद, सुबह 5:00 बजे शराब के ठेके से चुराई शराब की पेटियां* *👉🏻 कार में शराब की पेटियां रख रहे दो चोर सीसीटीवी में कैद* *👉🏻इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,04 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना रामामंडी के अंतर्गत आते डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में सुबह 5:00 बजे एक शराब के ठेके से कार में आए दो चोरों ने 20-22 पेटी शराब की चुरा ली। चोरी की पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि सुबह 5:00 बजे वह एक कार में आए जिसे उन्होंने ठेके के सामने खड़ी कर दिया। जिसके बाद चोरों ने शटर के ताले तोड़ अंदर से शराब की पेटियां चुरा ली और मौके से फरार हो गए। जानकारी देते हुए
ठेके के कर्मचारी बलजीत सिंह पुत्र रत्तीराम निवासी कांगड़ा ने बताया की सुबह जब वह ठेके पर आया तो उसने देखा कि शटर के ताले टूटे हुए थे और अंदर लगे दरवाजे का भी ताला टूटा हुआ था। जब वह अंदर पहुंचा तो देखा कि ठेके में से
20 से 22 पेटी शराब की चोरी हो चुकी है। जिसके बाद उसने ठेके के मालिक को चोरी होने के संबंध में सूचित किया और थाना रामामंडी की पुलिस को भी चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पास ही लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग चेक की तो पता चला कि सुबह 5:00 बजे
एक कार में आए दो चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।