*👉🏻 पांच मिनट में दिया चोरी की वारदात को अंजाम*
जालंधर,25 जुलाई-(ज्ञान सिंह)-थाना डिवीजन नंबर 2 के अंतर्गत पड़ते वाल्मीकि गेट में स्थित दशमेश मेडिकल शॉप में चोरों ने मात्र पांच मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। दुकान मालिक जतिंदर सिंह निवासी गाजी गुल्ला ने बताया कि सुबह उनके पड़ोसी का फोन आया कि आप की दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब दुकान पर आकर देखा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था और गल्ले में पड़ी हुई 10,000 की नगदी चोरी हो चुकी थी। जिसकी सूचना तुरंत थाना डिवीजन नं-2 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच दौरान पुलिस कर्मियों ने दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो पता चला कि सुबह 5:00 बजे के करीब तीन युवक एक कार में आए और मात्र 5 मिनट में वारदात को अंजाम दे निकल गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

