*👉🏻 आंतकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को गिरफ्तार कर भारत लाने का सारा खर्चा शिव सेना हिन्द उठाएगी : ईशान्त शर्मा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालन्धर, 02 जुलाई 2020-(एच.ई) शिव सेना हिन्द की एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस पार्टी के मुख्य कार्यालय हरदेव कॉम्प्लेक्स जालन्धर में आयोजित की गई। इस मौके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा ईशान्त शर्मा,राष्ट्रीय उप अध्यक्ष संदीप पाहवा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष महाजन ,दोआभा प्रधान मुनीश बाहरी,सीनियर पंजाब वाईस प्रधान काला बाबा ,पंजाब प्रधान स्पोर्टस सेल विनय कपूर,जिला प्रधान सोहित शर्मा पंजाब वाईस प्रधान मोहित वर्मा,जिला वाईस प्रधान विक्की शर्मा उपस्थित हुए। इस मौके पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए ईशान्त शर्मा ने कहा कि गृह मंत्रालय ने सिख्स फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू व बब्बर खालसा इंटरनैशनल के नेता वधावा सिंह सहित 9 लोगों को आतंकी घोषित करने पर हम शिव सेना हिन्द की तरफ से सरकार का धन्यवाद करते है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और डीजीपी दिनकर गुप्ता लगातार पन्नू जैसे आंतकियों का पर्दाफाश कर रहे है । औऱ इन की बदौलत ये आंतकी रेफरेंडम 2020 को सफल नही पाए है। शर्मा ने कहा कि गृह मंत्रालय को पंजाब के सीएम व डीजीपी साहिब लगातार इन 9 आंतकियों की देश विरोधी गतिविधियों की इनपुट दे रहे थे। जिस के बाद गृह मंत्रालय ने बड़ा फैंसला लेते हुए इन 9 देश विरोधियों को आंतकी घोषित किया है। इस के लिए हम केंद्र सरकार के साथ साथ इन आंतकियों की कमर तोड़ने वाले कैप्टन व गुप्ता साहिब का आभार जताते है। शर्मा ने कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नू समेत सभी 9 लोग जो सीमा पार और विदेशी धरती से आतंकवाद से जुड़ी अलग-अलग गतिविधियों में शामिल रहे हैं उन्हें हम लम्बे समय से आंतकी घोषित कर चुके है। हमने हमेशा ही इन गद्दारों को आतंकी ही कहा है। ईशान्त शर्मा ने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि जल्द से जल्द पन्नू समेत इन 9 आंतकियों को पकड़ कर भारत लाकर फांसी पर लटकाया जाए। उन्होंने कहा कि पन्नू को गिरफ्तार कर भारत लाने में भारत सरकार का जो भी खर्चा आएगा वो शिव सेना हिन्द सारा खर्चा उठाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पन्नू दुनिया का सब से बड़ा नमकहराम गद्दार है जिस ने भारत का खाया और भारत माँ की पीठ पर छुरा घोंप डाला। इस ने बीते दिनों भारत के सिख फौजियों को लालच देकर भड़काने की कोशिश कर तथा लद्दाख में तनाव के मद्देनजर चीनी राष्ट्रपति को पत्र लिखकर चीन के पक्ष को सराहा कर बेहद गिरी हुई हरकत कर ये दुनिया को दिखा दिया कि मैं कितना गिरा हुआ इंसान हूँ। इस मौके संदीप पाहवा और सुभाष महाजन ने कहा कि पंजाब में कोई भी खालिस्तान समर्थक अगर इन 9 आंतकियों के हक़ में सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट वायरल करता है तो उन के खिलाफ तुरन्त एफआईआर दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालना चाहिए। क्यों कि आतंकियों गद्दारो देश द्रोहियों के समर्थक भी देश विरोधियों व देश द्रोहियों से कम नही है। ऐसे में रेफरेंडम 2020 की मुहिम का समर्थन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने ने कहा कि हम मुख्यमंत्री कैप्टन से मांग करते है कि सब से पहले देश के सब से बड़े गद्दार व सिखों को गुमराह करने वाले गुरपतवंत पन्नू को अमेरिका से गिरफ्तार कर भारत लाकर उस के गले मे फांसी का फंदा डाला जाए। क्यों कि अमरीका स्थित सिख्स फॉर जस्टिस संगठन का कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू इस समय देश के सिखों को भड़काने का कार्य कर रहा है ऐसे में उस की जुबान को हमेशा के लिए बंद करने के लिए पन्नू को मौत के घाट उतारना बेहद जरूरी है। इन मौके काला बाबा व मुनीश बाहरी ने कहा कि पन्नू लगभग हर रोज भारत-विरोध की कोई न कोई साजिश रचने में संलिप्त रहता है। और पंजाब को दहलाने के लिए नई नई साजिशें रचता रहता है। लेकिन हमें सिखों पर गर्व है जो पन्नू जैसे गद्दारो की बातों में नही आ रहे है । और भारत समेत दुनियाभर के सिखों ने पन्नू की भारत-विरोधी हरकतों पर कड़ा विरोध भी जता रेफरेंडम 2020 की मुहिम को कमजोर किया है। विनय कपूर विक्की शर्मा ने कहा कि दुनियाभर के सिख खालिस्तान के अभियान पर पैसे बटोरने वाले पन्नू को बेनकाब कर नँगा कर रहे है। ये पन्नू के मुह पर सिखों की तरफ से करारा तमाचा है। ऐसे देश भक्त सिखों पर पूरे भारत को गर्व है।

