*👉🏻 पोलियोग्रस्त युवती से दुष्कर्म!* *👉🏻 युवती ने लगाया थाना प्रभारी पर बदसलूकी का आरोप,कल जिसके घर से मिले थे सिलेंडर उसी ने किया अपने साथी के साथ युवती से दुष्कर्म*
जालंधर,17 अक्तूबर-(विष्णु)-बीती रात बस्ती पीरदाद की रहने वाली एक हेंडीकैपड युवती से दो व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए पीड़ित युवती ने बताया कि उन्हें मंगलवार रात शराब तस्कर राजू व उसका साथी जबरदस्ती मारुति कार में बिठा कर राज नगर ले गए। वहां पर दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शोर मचाया तो वहां पर लोग इकट्ठे हो गए और लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया। दोनों युवक मौके से फरार हो गए। रात ज्यादा होने के कारण आज पीड़ित युवती थाना बस्ती बावा खेल में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची तो थाना प्रभारी ने युवती से दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने न तो युवती का मेडिकल करवाया और न ही युवती की शिकायत दर्ज की है। थाना प्रभारी के इस रवैये के कारण युवती के परिजनों और समर्थकों में काफी रोष है। जिसे देखते हुए थाना प्रभारी ने नरम रुख अपनाते हुए युवती की शिकायत दर्ज की।
