*👉🏻 हिन्दू नेताओं की सुरक्षा को यकीनी बनाये सरकार:-राजेश रिंकू* *👉🏻 हिन्दू नेताओं के सुरक्षाकर्मी किये जायें वापिस*
जालंधर,9 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- शिवसेना समाजवादी की एक बैठक मधुबन कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के उत्तर भारत के सीनियर उप प्रमुख राजेश रिंकू की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज के निर्देशों पर रिंकू ने कहा कि सरकार हिंदू नेताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है, क्योंकि पहले हिंदू नेता जगदीश गगनेजा की हत्या हुई और अब शिवसेना नेता अजय सलारिया के हत्याकांड को अंजाम दिया गया। सरकार हिंदू नेताओं के जान माल की सुरक्षा में विफल साबित हुई है। सरकार को चाहिए कि वह हिंदू नेताओं की सुरक्षा को यकीनी बनाएं और उनसे वापस लिए गए सुरक्षाकर्मी लौटाए जाए, ताकि हिंदू नेताओं की सुरक्षा यकीनी बन सके। इस बैठक में प्रिंस नरवाल, अविनाश कुमार, अंकित महिंद्रा सहित शिव सैनिक मौजूद थे।

