*👉🏻 पुलिस कमिश्नर समक्ष एक मां ने लगाई बेटों के लिए इंसाफ की गुहार*
जालंधर,20 दिसम्बर-(भल्ला/बब्बू)-एक मां ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को मांग पत्र देकर अपने बेटों के लिए इंसाफ की मांग की है। मोहनी सहगल पत्नी स्व: अश्वनी सहगल ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर कहा कि थाना डिवीजन नं-3 के एएसआई बलविंदर सिंह ने विरोधी पक्ष के लोगों के साथ मिलकर मेरे बेटों पर मामला दर्ज किया है जिन्होंने मेरे बेटे पर हमला कर उसे जान से मारने की कोशिश की थी। मोहनी सहगल ने बताया
कि 17 दिसंबर 2018 को मेरे लड़के नवनीश सहगल पर अजय कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी सहगलां मोहल्ला खिंगरा गेट ने हमला किया था। जिसके बाद दयाल वर्मा नामक व्यक्ति ने मेरे बेटे को धमकियां दी थी और कहा था कि उसने जो 307 का मामला उन पर दर्ज करवाया है उसे वापस ले ले नहीं तो उसे जान से मार दिया जाएगा। जिसके बाद मैं अपने घायल बेटे को लेकर सिविल अस्पताल इलाज करवाने पहुंची और एमएलआर कटवा कर थाना डिवीजन नंबर 3 में शिकायत देने गई। जहां पर एएसआई बलविंदर सिंह ने मुझे धमकाया और विरोधी पक्ष पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की बात कही। एएसआई की बात ना मानने के कारण मेरे तीनों बेटे नवनीश सहगल, हरीश सहगल और मुनीश सहगल पर मामला दर्ज कर दिया गया जोकि बिल्कुल गलत था। इसलिए पुलिस कमिश्नर से मेरी मांग है कि इस केस की दोबारा से जांच करवाई जाए और जो भी दोषी पाया जाता है उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।

