*👉🏻 अमर गार्डन में बन रहे अवैध क्वार्टरों पर चली निगम की डिच*
जालंधर,20 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला/विष्णु)- केएमवी कॉलेज के पास स्थित अमन नगर के नज़दीक पड़ते अमर गार्डन में अवैध बन रहे 12 क्वार्टरों पर नगर निगम ने डिच चला दी। एमटीपी की अगुवाई में इंस्पेक्टर जीतपाल जोशी,
सुषमा दुग्गल, अमित, कमल भान, राजकुमार, निर्मल जीत वर्मा, पूजा मान ने बिल्डिंग विभाग की टीम के साथ कार्रवाई करते हुए उक्त क्वार्टरों को ध्वस्त कर दिया। इलाका निवासियों की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक अमर गार्डन में 12 क्वार्टर बनाये गए थे और ऊपरी मंजिल पर भी निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिस कारण इलाका निवासी परेशान थे। इलाकानिवासियों ने इसकी शिकायत नगर निगम में की थी। शिकायत मिलने पर नगर निगम की बिल्डिंग विभाग की टीम ने उक्त क्वार्टरों को ध्वस्त कर दिया।