*👉🏻 ट्रक में 100 पेटी शराब ले जाते दो व्यक्ति काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,4 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- देहात क्षेत्र के थाना गोराया की चौकी रुड़कां कलां की पुलिस ने ट्रक में 100 पेटी शराब की ले जा रहे दो व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना गोराया के प्रभारी इंस्पेक्टर केवल सिंह के दिशा निर्देशों पर चौकी रूड़का कलां के इंचार्ज एएसआई गुरशरण सिंह ने पुलिस पार्टी सहित दोपहर के समय घडुका पुली पर नाकाबंदी की हुई थी।
तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग ट्रक में अवैध शराब लेकर जाने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर एएसआई गुरचरण सिंह ने पुलिस पार्टी सहित सख्त नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी संग ढ़ेसिया की तरफ से एक टाटा 407 ट्रक नंबर पीबी-11-बी-6555 आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया। ट्रक ड्राइवर और उसके साथ बैठे व्यक्ति ने ट्रक रोककर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पार्टी ने ड्राइवर और उसके साथ बैठे व्यक्ति को काबू कर लिया और ट्रक की तलाशी ली। तलाशी लेने पर ट्रक में से 52 पेटी एंपीरियल ब्लू, 35 पेटी रॉयल स्टैग, 13 पेटी ब्लेंडर प्राइड (कुल 100 पेटी) शराब की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम सतनाम उर्फ सत्ता पुत्र दलीप सिंह और गोल्डी पुत्र सतविंदर सिंह निवासी मकबूलपुरा अमृतसर बताया। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।