चोरी की कार में अवैध शराब ले जाता काबू
जालंधर,14 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार में शराब की 60 बोतलें ले जाते एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 3 के प्रभारी विजय पाल ने बताया कि एएसआई राम सिंह पुलिस पार्टी सहित दमोरिया पुल मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक स्विफ्ट डिजायर
कार जोकि चोरी की है उस पर जाली नंबर लगा कर एक व्यक्ति शराब की तस्करी करता है। पुलिस पार्टी ने जैसे ही जाली नंबर लगी स्विफ्ट डिजायर को देखा तो उसे रोककर तलाशी ली तो उसमें से 60 बोतलें अवैध शराब की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम इंदरजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी अमन नगर बताया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने स्विफ्ट कार चोरी की है और उस पर जाली नंबर लगाकर शराब तस्करी करता है। आरोपी पर दिल्ली व पंजाब के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।