*👉🏻 इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ की धक्केशाही के खिलाफ़ 27अगस्त को पंजाब स्तर के वकीलों का नो वर्क डे*
जालंधर,24 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-थाना 6 के प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ की धक्केशाही के खिलाफ पंजाब स्तर के वकीलों ने 27 अगस्त सोमवार को नो वर्क डे रखने का फैसला किया है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रधान ओम प्रकाश की अध्यक्षता में आज हुई एक बैठक में यह फैसला किया गया है कि 27 अगस्त सोमवार को चंडीगढ़,पंजाब के वकील नो वर्क डे रखेंगे। प्रधान ने एडवोकेट गिरीश बाघा के परिवारिक सदस्यों के साथ इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ द्वारा गलत व्यवहार करने और उन्हें उन्हीं के घर में नजरबंद करने के कारण विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों रामेश्वर कॉलोनी में हुए गोलीकांड के बाद थाना 6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने एडवोकेट गिरीश की गिरफ्तारी के लिए और उनपर दबाव बनाने के लिए एडवोकेट गिरीश के परिवार की महिलाओं को 24 घंटे के लिए घर में नजरबंद कर के रखा। पुलिस ने ना ही उन्हें खाना दिया और ना ही दवाई तक लाने के लिए बाहर जाने दिया। पुलिस ने गिरीश की बुजुर्ग मां,भाभी और तीन साल की भतीजी को घर में बंद रखा जो बिल्कुल गलत है। इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ का रवैया बिल्कुल गलत और धक्केशाही वाला था। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने पंजाब सरकार से थाना प्रभारी के इस रवैये के लिए उन्हें सस्पेंड करने और उन पर FIR दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी की इस धक्केशाही के खिलाफ वकीलों ने आज नो वर्क डे रखा था और अब सोमवार 27 अगस्त को पंजाब स्तर पर वकीलों द्वारा नो वर्ड डे रखा जाएगा।


