*👉🏻 गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के जीवन पर बनी फिल्म “शूटर” पंजाब में हुई बैन, मुख्यमंत्री पंजाब ने दिए फिल्म को बैन करने के आदेश* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,09 फरवरी 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-पंजाब के मशहूर गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के जीवन पर बनाई गई पंजाबी फिल्म “शूटर” को पंजाब में बैन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा फिल्म को बैन करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिसकी पुष्टि न्यूज़ एजेंसी एएनआई द्वारा की गई है। गौरतलब है कि हैडलाइन एक्सप्रेस न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया गया था कि गैंगस्टर
के जीवन पर बनाई गई फिल्म को देखकर युवा वर्ग गलत राह पर जा सकता है। क्योंकि फिल्म में मारधाड़ और गुंडागर्दी दिखाई गई है। जिसे देखकर युवा वर्ग अपराध की दुनिया में कदम रखने के लिए प्रेरित होंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री पंजाब ने इसे सही मानते हुए फिल्म को पंजाब में रिलीज ना करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं पंजाब के अलग-अलग शहरों में शिवसेना हिंद द्वारा भी फिल्म को बैन करने के लिए पुलिस कमिश्नर और जिलाधीश को मुख्यमंत्री पंजाब और डीजीपी पंजाब के नाम पर ज्ञापन सौंपे थे। शिवसेना हिंद के पंजाब प्रधान ईशांत शर्मा ने बताया कि फिल्म को बैन करने के आदेश जारी कर मुख्यमंत्री पंजाब ने बढ़िया कार्य किया है।