लुटेरा गिरोह के दो सदस्य काबू,एक की तलाश
नशीला पाउडर बरामद
जालंधर-थाना भार्गव कैम्प की पुलिस ने लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए एडीसीपी सुडरविली ने बताया कि एसपी वेस्ट कैलाश चन्द्र की हिदायतों पर थाना भार्गव कैम्प के प्रभारी राजेश ठाकुर के नेतृत्व में एएसआई बलजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित वडाला चौक में नाकाबंदी की हुई थी।
चेकिंग दौरान काले मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों को रोका और तलाशी दौरान उनके पास से 210 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है।पूछताछ दौरान आरोपियों ने बताया कि वो अपने एक और साथी के साथ मिलकर लूट की वारदातों को भी अंजाम देते हैं।आरोपियों ने माना कि वो अब तक 17-18 लूट की वारदातें कर चुके हैं।आरोपियों ने बताया कि रविदास चौक के पास और एक मॉडल हाउस में औरतों से सोने की बालियां छीनी थी।आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव हुसैनपुर,गगनदीप उर्फ गगन बावा निवासी मैहतपुर के रूप में हुई है।इनका एक साथी विक्की फरार है।आरोपियों पर मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।


