*👉🏻 ऑड/इवन के हिसाब से नहीं, अब सप्ताह में 5 दिन खुलेंगे यह बाजार* *👉🏻 पढ़ें पूरी ख़बर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 मई 2020-(प्रदीप भल्ला)-ऑड/ईवन सिस्टम के कारण आ रही मुश्किलों को लेकर कई बाजारों के दुकानदारों ने आज एक मीटिंग आयोजित की। विधायक सुशील कुमार रिंकू व थाना डिवीजन नंबर चार के प्रभारी इस मीटिंग में उपस्थित हुए। मीटिंग में फुल्लां वाला बाजार, शेखां बाजार, रैणक बाजार और ज्योति चौक के साथ लगते बाजार के दुकानदार मौजूद थे। ऑड/इवन सिस्टम के चलते दुकानदारों की दुकानदारी खराब हो रही है। जिसे लेकर आज उक्त बाजारों के दुकानदारों ने वेस्ट क्षेत्र के विधायक सुशील कुमार रिंकू से आग्रह किया कि वह उन्हें इस समस्या से निजात दिलाएं। इसी संबंध में एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें उक्त बाजारों के दुकानदार, विधायक रिंकू के साथ बैठे और थाना डिवीजन नंबर चार के प्रभारी को भी इस मीटिंग में बुलाया गया। इस मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि उक्त बाजारों की दुकानें सप्ताह में 5 दिन जिला प्रशासन के दिए गए समय अनुसार खुला करेंगी और रविवार व बुधवार को दुकानें पूर्ण रूप से बंद रखी जाया करेंगी। इस फैसले को लेकर सभी बाजारों के दुकानदार सहमत हुए। विधायक रिंकू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में किया गया फैसला सभी दुकानदारों द्वारा मान्य किया गया। अब इन सभी बाजारों की दुकानें सप्ताह में 5 दिन सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक खुला करेंगी और दो दिन रविवार व बुधवार बंद रहेंगी।
