एयरो इंडिया शो के पार्किंग क्षेत्र में लगी भीषण आग, धू-धूकर जल रही कारें
नई दिल्ली(हैडलाइन ब्यूरो) बेंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया शो 2019 में आग की घटना सामने आई है. कार्यक्रम स्थल के पास पार्किंग क्षेत्र में शनिवार को भीषण आग लगी है. आग ने पार्किंग क्षेत्र में खड़ी कई कारों समेत अन्य वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया है. इससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी का माहौल है. दमकल की 5-6 गाडि़यां मौके पर मौजूद हैं. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की मशक्कत कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि पी 5 पार्किंग क्षेत्र में सूखी घास में अज्ञात कारणों से आग लगी. इसके बाद आग ने पार्किंग में मौजूद कारों समेत अन्य वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया है.
दमकल विभाग के अनुसार इस भीषण आग की चपेट में पार्किंग में खड़ी 80 से 100 कारें आई हैं. यह आग तेजी से फैल रही है.
