*👉🏻 प्रवासी मजदूरों से लूटपाट करने वाले दो काबू* *👉🏻 5 मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद*
जालंधर,4 जून-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने प्रवासी मजदूरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को काबू कर 5 मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद किया है। जानकारी देते हुए थाना 8 के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई संजीव कुमार व एएसआई सरफुद्दीन को सूचना मिली कि दो युवक लाल रंग के प्लेटिना मोटरसाइकिल पर प्रवासी मजदूरों से लूटे हुए मोबाइल बेचने की फिराक में काली माता मंदिर नजदीक खड़े हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने छापेमारी कर दोनों युवकों को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। जिनके पास से पांच मोबाइल बरामद हुए हैं। जो आरोपियों ने अलग-अलग एरिया से प्रवासी मजदूरों से लूटे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह प्रवासी मजदूरों को निशाना बना उनसे मोबाइल लूट लेते थे और सस्ते दाम पर बेच देते थे। आरोपियों की पहचान रिशब गिल पुत्र बिशनदास निवासी मोहल्ला करार खां व रमन कुमार पुत्र किशोर लाल निवासी गोपाल नगर के रूप में हुई है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।
