5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ATM हो सकते हैं खाली, कर लें कैश का इतंजाम


मार्च के आखिरी हफ्ते और अप्रैल के पहले हफ्ते में बैंकों में कई छुट्टियां है। 28 मार्च के बाद बैंकों में बंद रहेंगे। 29 मार्च से लेकर 2 अप्रैल के बीच बैंक अलग-अलग वजहों से बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपने कैश का इंतजाम नहीं किया है तो फौरन कर लें, क्योंकि बैंक बंद रहने से एटीएम में कैश की किल्लत हो सकती है। वहीं अगर आपको बैंकिंग संबंधी काम है तो वो भी 28 मार्च तक निपटा लें।
5 दिन बंद रहेंगे बैंक
अगर आपका बैंकिंग सेक्टर से जुड़ा काम बचा हुआ है तो बिना देर किए इसे पूरा कर ले। 28 मार्च के बाद बैंक 5 दिनों के लिए बंद रहेंगे। 29 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक बैंक बंद रहेंगे। बैंकों में छुट्टी की वजह से आपको कैश की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। एटीएम में कैश खत्म होने से आपका काम रूक सकता है।
कब-कब बंद रहेंगे बैंक
आपको बात दें कि 29 मार्च यानी गुरूवार को महावीर जयंती हैं, इस दिन बैंक बंद रहेंगे।
अगले दिन यानी 30 मार्च को गुड फ्राइडे के चलते बैंकों में छुट्टी होगी और बैंक बंद रहेगा।
31 मार्च को फाइनेंशियल इयर क्लोजिंग के चलते बैंकों के मुख्य ब्रांच आम लोगों के लिए बंद रहेंगे, जबकि बैंकों की शाखाएं खुली रहेंगी। ऐसे में बैंकों में आपका काम प्रभावित होगा।
1 अप्रैल को नए फाइनेंशियल इयर की शुरुआत है, लेकिन रविवार के चलते बैंक बपंद रहेंगे।
2 अप्रैल को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। बैंकों ने अपनी एनुअल अकाउंट्स क्लोजिंग के लिए 2 अप्रैल को बैंकों को आम जनता के लिए बंद रखा है। 2 अप्रैल को बैंक अपना वार्षिक मूल्यांकन के लिए कामकाज होगा।
कर लें कैश का इतंजाम
बैंकों में लंबी छुट्टी की वजह से आपको कैश की किल्लत से जूझना पड़ सकता है। बैंक बंद रहेंगे औसे में आप चेक से पैसा नहीं निकाल सकते। वहीं बैंक बंद रहने की वजह से एटीएम में पैसा डालने का काम प्रभावित हो सकता है। एटीएम में कैश खाली होने से आपको नकदी की किल्लत से जूझना पड़ सकता है।



