मारा गया जैश सरगना मसूद अजहर । किडनी की बीमारी से मरा या एयर स्ट्राइक के दौरान, सस्पेंस बरकरार
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और जैश-ए- मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर की मौत की खबर आ रही है। कुछ टीवी चैनलों पर चल रही खबरों के अनुसार मसूद अजहर की मौत हो गई है। हालांकि हैडलाइन एक्सप्रेस इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। मसूद अजहर की मौत को लेकर दो तरह के दावे सामने आ रहे हैं। एक दावा ये है कि वह किडनी की बीमारी से ग्रस्त था और कई दिनों से अस्पताल में भर्ती था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना की अनुमति के बाद उसकी मौत का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। दूसरा दावा रिटायर्ड कर्नल आशीष खन्ना के हवाले से किया जा रहा है कि मसूद एयर स्ट्राइक के दौरान ही घायल हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, लेकिन पाकिस्तान इस बात को छुपा रहा है।
पुलवामा हमले का था मास्टरमाइंड
बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला बोला था। जिसमें 40 से ज्यादा जवानों की मौत हो गई। वहीं कई जवान घायल हो गए थे। इस आतंकी हमले के बाद जैश ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। पिछले दिनों भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक कर बालाकोट में स्थित जैश के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया । भारतीय वायुसेना के इस कार्रवाई में करीब 200 से 300 आतंकी के मारे जाने की खबर है।
