*👉🏻 मेयर जगदीश राज राजा मिले दमकल कर्मियों से,दिए दिशा-निर्देश* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 02 अप्रैल 2020-(प्रदीप भल्ला)-आज मेयर जगदीश राज राजा ने पुरानी जेल सामने स्तिथ दमकल विभाग के दफ्तर का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने दमकल विभाग के कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए और इस संकट की घड़ी में पूरी ईमानदारी से काम करने के लिए उनकी हौंसला अफ़जाई की। मेयर जगदीश राज राजा ने कहा कि कल सुबह से पार्षद जस्सल दमकल विभाग के दफ्तर में बैठेंगे और अलग-अलग वार्ड में दवाई का छिड़काव करने के लिए गाड़ियों को रवाना करेंगे। दफ्तर में बैठने का मक़सद ये है कि हर वार्ड में छिड़काव के लिए जाने वाली गाड़ी से ये पता लगेगा कि आज किस वार्ड को दमकल कर्मी सेनिटाइज करके आएं हैं ताकि एक ही वार्ड में बार-बार दवाई का छिड़काव न हो जाये।
मेयर ने कहा कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि कई वार्ड ऐसे हैं जो सेनिटाइज नहीं हुए है और कुछ वार्ड ऐसे हैं जहां पर एक से ज्यादा बार दवाई का छिड़काव किया गया है। मेयर ने दमकल विभाग के कर्मचारियों की हौंसला अफ़ज़ाई करते हुए कहा कि ये लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर दूसरे लोगों को सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं।
