इस नाबालिग ने किया था निर्भया पर सबसे ज्यादा अत्याचार, अब नाम बदलकर कर रहा है यह काम
नई दिल्ली: (हैडलाइन डेस्क)7 साल पहले 16 दिसंबर 2012 के दिन 6 दरिंदों ने निर्भया को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। देश में इस बात को लेकर तब भी गुस्सा था और अब भी, क्योंकि 7 साल का समय बितने के बाद भी अब तक दोषियों को सजा नहीं मिल पाई है। जहां एक दोषी ने पहले जेल में आत्महत्या कर ली थी, तो वहीं 4 दोषियों को अब तक सजा नहीं मिली। वहीं 1 दोषी जो कि नाबालिग था, वो आखिरकार अब कहां है। चलिए आपको बताते हैं।
नाबालिग ने की थी सबसे ज्यादा बर्बरता
निर्भया के परिवार वाले और पूरा देश उस वक्त सबसे ज्यादा दुखी हुआ, जब महज 3 साल की सजा काटने के बाद 20 दिसंबर 2016 को नाबालिग आरोपी रिहा हो गया। देश ने कहा कि ये निर्भया के साथ इंसाफ नहीं हुआ, लेकिन हमारे देश के कानून के आगे हर कोई मजबूर था। जिस वक्त इस नाबालिग ने निर्भया के साथ गैंगरेप किया, उस वक्त इसकी उम्र 17 साल 6 महीने थी। बताया जाता है कि इस नाबालिग ने ही निर्भाय के साथ सबसे ज्यादा बर्बरता की थी। वहीं पुलिस जांच में ये भी पुष्टि हुई थी कि निर्भया का सबसे बड़ा जिम्मेदार ये दोषी ही है। लेकिन कोई कुछ न कर सका।
निर्भया को इसी ने आवाज देकर बुलाया था
पुलिस के अनुसार इस छठे नाबालिग दोषी ने ही निर्भया को आवाज देकर बस में बुलाया था। इतना ही नही बस में निर्भया के बैठने के बाद सबसे कम उम्र के इसी लड़के ने बाकी पांच लोगों को गैंगपेर के लिए न सिर्फ उकसाया बल्कि इस पूरी घटना का सूत्रधार भी बना। इसी लड़के की वहशियाना हरकतों की वजह से ही निर्भया की आंते तक बाहर आ गई थी। जंग लगी लोहे की रॉड से निर्भया का टॉचर करने वालों में ये भी शामिल था। एक जल्लाद या कसाई भी किसी के साथ करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है जो बाकी दोषियों के साथ मिलकर इस छठें आरोपी ने किया था। निर्भया को पीटा-बलात्कार किया, शरीर में लोहे का सरिया घुसा दिया। फिर मरा हुआ जानकार निर्वस्त्र ही चलती बस से बाहर फेंक दिया था।
नाम बदलकर रहता है अब
नाबालिग होने की वजह से इसको कोर्ट ने बाल सुधार गृह में भेजा। जहां से वो 3 साल बाद छूटकर वापस आ गया। मौजूदा समय में ये अब 24 साल का हो गया है। उसने अब अपना नाम बदल लिया है और मौजूदा समय में साउथ इंडिया के किसी प्रांत होटल में कुकिंग का काम कर रहा है। कुकिंग उसने दिल्ली प्रेश्रागृह में ही सीखी थी। वहीं वो उत्तर प्रदेश के बदांयू का रहने वाला है। वो महज 11 साल की उम्र में ही अपने घर से भागकर दिल्ली आ गया था।

