*👉🏻 गुरकिरपाल भट्टी ने चौधरी संतोख सिंह को टिकट मिलने पर दी बधाई* *👉🏻 कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस की स्तिथि मजबूत*
जालंधर,3 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिकायत निवारण सेल के महासचिव गुरकिरपाल सिंह भट्टी ने चौधरी संतोख सिंह को जालंधर से कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किये जाने पर बधाई दी। भट्टी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस काफी मजबूत स्तिथि में हैं। पंजाब की जनता पूरी तरह से कैप्टन साहब के साथ हैं। भट्टी ने कहा कि जनता का समर्थन देखते हुए लगता है कि 13 की 13 सीटें कैप्टन अमरिंदर सिंह की टीम को ही मिलेंगी। गुरकिरपाल भट्टी ने संतोख चौधरी को विश्वास दिलाया है कि जालंधर की जनता पूरी तरह से उनका साथ देगी।
