*👉🏻 शराबी बोलेरो चालक ने सड़क किनारे गाड़ी साफ कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 11 फरवरी 2021-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर पांच के अंतर्गत पड़ते घास मंडी क्षेत्र में 9 फरवरी 2021 को रात 10:00 बजे के करीब एक शराबी बोलेरो चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार को साफ कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी जिस की इलाज दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एएसआई सुदेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 9 फरवरी को रात 10:00 बजे घास मंडी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी कार को साफ कर रहे मुन्नालाल पुत्र बृजलाल निवासी यूपी को टक्कर मार दी है जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कल इलाज दौरान गंभीर रूप से घायल हुए मुन्नालाल ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बोलेरो नंबर पीबी-08-डीजी-7902 को ज़ब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसआई ने बताया कि आरोपी बोलेरो चालक जो कि नेपाली है नशे की हालत में था और उसने रॉन्ग साइड जा कर सड़क किनारे गाड़ी साफ कर रहे 31 वर्षीय मुन्नालाल को टक्कर मार दी थी। जिसकी ईलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
